रोसड़ा में नागपंचमी पर श्रद्धा और रोमांच का संगम, अशर्फी भगत ने किया विषैले सर्पों का प्रदर्शन
समस्तीपुर (बिहार), रोसड़ा:
नागपंचमी के पावन अवसर पर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में धार्मिक आस्था और अद्भुत प्रदर्शन का संगम देखने को मिला। स्थानीय अशर्फी पासवान भगत के द्वारा माता विषहर की पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न की गई।
पूजन के उपरांत, हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर पोखर में अशर्फी भगत ने पानी से सैकड़ों विषैले सर्पों को निकालकर उनका लाइव प्रदर्शन किया। यह दृश्य श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और अद्भुत था।
मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं दर्शनार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अलौकिक दृश्य को देखकर माता विषहर के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। भीड़ ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन का आनंद लिया और कार्यक्रम में भक्ति-भावना का अद्भुत माहौल बना रहा।
इस अवसर पर नागपंचमी के महत्व और परंपरा को जीवंत बनाए रखने की सराहना की गई, साथ ही लोगों ने अशर्फी भगत के प्रयास को श्रद्धापूर्वक सराहा।






Total Users : 10068154
Views Today : 1337