Explore

Search

June 19, 2026 6:39 pm

सिंघिया पैक्स में वार्षिक आमसभा का आयोजन

सिंघिया पैक्स में वार्षिक आमसभा का आयोजन

सिंघिया नगर पंचायत अंतर्गत पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष श्री आलोक कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन श्री बैजनाथ गिरी द्वारा किया गया।

इस वार्षिक आमसभा का उद्देश्य सभी सम्मानित सदस्यगण को यह जानकारी देना था कि पैक्स के माध्यम से संचालित योजनाएं क्या हैं और उनसे किसानों एवं आमजनों को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं। बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं:

अधिप्राप्ति योजना

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना

मुख्यमंत्री हरित क्रांति संयंत्र योजना

इन योजनाओं के लाभों, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

सभा में कार्यकारिणी के सदस्य मो. समीर आलम, रब्बी साफी, अजय कुमार गिरी, विपिन कुमार ठाकुर, अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

सभी सदस्यों ने बैठक के आयोजन की सराहना की और पैक्स की पारदर्शिता व सक्रियता को बनाए रखने का आह्वान किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!