गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट पर तैनात डीएससी जवान जितेंद्र सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार तड़के करीब चार बजे की है। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक पारिवारिक या मानसिक तनाव वजह हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Author: K k sanjay
Post Views: 485

Total Users : 10214964
Views Today : 4561