एक व्यक्ति के हत्या के मामले में पांचूपुर चौक पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर के पांचूपुर चौक पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।बताया जाता है की रोसड़ा थाना क्षेत्र के हिरमिया गांव निवासी जगदीश प्रसाद सिंह के 29 वर्षीय पुत्र श्याम बिहारी दो दिन पूर्व काम के सिलसिले से घर निकला था। इसके बाद उसका सर कटा हुआ शव अंगारघाट थाना क्षेत्र बुढ़ी गंडक नदी किनारे से बरामद हुआ। तत्काल अंगारघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया था।इसके बाद मृतक के परिजनों अस्पताल पहुंच कर शव की पहचान की थीं।
Author: K k sanjay
Post Views: 433

Total Users : 10213040
Views Today : 3315