Explore

Search

June 27, 2026 1:34 pm

सिंघिया बीडीओ और रोसड़ा इंस्पेक्टर ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

सिंघिया बीडीओ और रोसड़ा इंस्पेक्टर ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

समस्तीपुर (बिहार): सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन और रोसड़ा के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने जहांगीरपुर पंचायत स्थित कोल्हुआघाट दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से सुरक्षा, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्था से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर बीसी मो. सोहराब आलम भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने लगमा गांव में भी दुर्गा पूजा पंडाल का जायजा लिया। यहां भी पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्थानीय लगमा दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बीसी मो. सोहराब आलम समेत अन्य अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

बताते चलें कि जहांगीरपुर और लगमा गांव की दुर्गा पूजा पूरे सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में विशेष पहचान रखती है। यहां के पूजा पंडाल अपनी भव्यता, सजावट और धार्मिक उल्लास के लिए प्रसिद्ध हैं। ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ माता दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। खास बात यह है कि यहां के मंदिरों में दूर-दराज़ से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं। कहा जाता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद यहां पूरी होती है, और भक्त पाठा (बकरे की बलि) चढ़ाकर अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

पूजा समितियों के अथक प्रयासों और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!