Explore

Search

September 23, 2026 4:46 am

समस्तीपुर में 70 प्रतिशत मतदान संपन्न, डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

समस्तीपुर में 70 प्रतिशत मतदान संपन्न, डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत समस्तीपुर जिले मे मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिले में लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे जिले में मतदान की स्थिति की जानकारी दी।

डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा, कहीं से भी किसी तरह की बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

डीएम ने बताया कि महिला मतदाताओं की भागीदारी इस बार उल्लेखनीय रही, कई बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक संख्या में मतदान किया। साथ ही उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की सराहना की, जिन्होंने चुनाव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि अब ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!