Explore

Search

November 25, 2026 12:41 pm

पार्टी विशेष के पक्ष में चुनाव-प्रचार करने के आरोप में शिक्षक को समस्तीपुर जिला प्रशासन ने किया सस्पेंड

पार्टी विशेष के पक्ष में चुनाव-प्रचार करने के आरोप में शिक्षक को समस्तीपुर जिला प्रशासन ने किया सस्पेंड

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के जेपीएनएस उच्च विद्यालय नरहन के नियोजित माध्यमिक शिक्षक अरविन्द कुमार दास को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। डीडीसी शैलजा पांडेय ने कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया है। आरोप है कि शिक्षक अरविंद कुमार दास विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी के पक्ष में सक्रिय रूप से चुनावी प्रचार-प्रसार कर रहे थे।

इस संबंध में मामला डीएम के संज्ञान में आया, जिसके बाद डीएम ने तत्काल डीडीसी को जांच करने का निर्देश दिया। जांच में प्रारंभिक आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक को निलंबित करते हुए निलंबन अवधि के लिए उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, मोहनपुर निर्धारित किया गया है। नियम के तहत उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!