Explore

Search

March 3, 2026 12:12 pm

हसनपुर पी.सी. हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव: क्रिकेट लीग का रोमांचक फाइनल, दसवीं कक्षा की टीम विजयी

हसनपुर पी.सी. हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव: क्रिकेट लीग का रोमांचक फाइनल, दसवीं कक्षा की टीम विजयी

हसनपुर पी.सी. हाई स्कूल पटसा में आयोजित बाल उत्सव के तहत आज क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला कक्षा सातवीं और दसवीं के बीच खेला गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद टॉस हुआ और कक्षा सातवीं की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

निर्धारित 15 ओवरों के मैच में सातवीं की टीम 13.1 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और दसवीं कक्षा के सामने 106 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में दसवीं की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 11.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।

कक्षा सातवीं का प्रदर्शन

तेजस्वी कुमार: 5 गेंदों में 15 रन

सुजीत कुमार: 6 गेंदों में 14 रन (साथ ही गेंदबाजी में 1 ओवर में 2 अहम विकेट)

अजय कुमार: 12 गेंदों में 20 रन

कक्षा दसवीं का प्रदर्शन

निरंजन कुमार: 13 गेंदों में सर्वाधिक 25 रन (मैन ऑफ द मैच)

यश राजकुमार: 15 गेंदों में 24 रन

यश कुमार: 6 गेंदों में 17 रन

गेंदबाजी में प्रियांशु कुमार, सुमन कुमार और यश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके।

मैच की अंपायरिंग राणा विक्रम सिंह और जैकी परिहार ने की।

इसी दौरान छोटे कक्षाओं के लिए ‘बीच में बंदर’ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के सफल संचालन में कक्षा नौवीं एवं दसवीं के छात्रों—स्वर्णिम हर्ष, नयन चौधरी, शुभम, अंकित, विनायक, प्रियांशु, रोशन, अपूर्व रंजन, निरंजन, अमन, आनंद और मणिष शुभम—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अमित किशोर राय, प्राचार्य संजीत कुमार सिंह, तथा शिक्षकगण—उदय चंद्र मिश्रा, दयाशंकर साहू, योगानंद मिश्रा, जगन्नाथ झा, चंद्रशेखर झा, रवि शंकर, नीरज चौधरी, राजकुमार मिश्रा—सहित सभी छात्र उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!