Explore

Search

September 27, 2026 8:49 am

जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव सह विज्ञान मेला 2025 की तैयारी की समीक्षा की।

नवादा के जिलाधिकारी  रवि प्रकाश ने तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव सह विज्ञान मेला 2025 की तैयारी की समीक्षा की।

जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सुश्री प्रतिभा कुमारी ने बताया कि युवा उत्सव का आयोजन 01-02 दिसंबर 2025 को नगर भवन एवं खेल भवन, हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में किया जाएगा।
15–29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी समूह लोकगायन, लोकनृत्य, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन, भाषण एवं इनोवेशन ट्रैक (विज्ञान मेला) प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं।

आवेदन 29 नवंबर, 3:00 PM तक जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय या daconawada20@gmail.com पर ऑनलाइन भेजा जा सकता है। आवेदन प्रपत्र www.nawada.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञान मेले का आयोजन 03 दिसंबर 2025 को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा में होगा। विज्ञान मेला प्रतिभागी 02 दिसंबर तक ईमेल gecprincipalnawada.2022@gmail.com पर आवेदन भेज सकते हैं।
सभी आवेदकों के लिए My Bharat Portal पर पंजीकरण अनिवार्य है।

जिला प्रशासन ने प्रतिभाशाली युवाओं से उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!