Explore

Search

March 7, 2026 12:35 pm

संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज की 649वीं जयंती धूमधाम से मनाई गईं*

*संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज की 649वीं जयंती धूमधाम से मनाई गईं*

संजय भारती

समस्तीपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, अम्बेडकर नगर, वार्ड संख्या 23, समस्तीपुर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों द्वारा संत शिरोमणि गुरु रवि दास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा जयंती समारोह को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समता, बंधुत्व और मानवता पर आधारित समाज की परिकल्पना की थी। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय एवं समानता की दिशा में समाज को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विशाल सम्राट, प्रमोद राम, राजन कुमार, कुणाल राम, पलटू राम, अशर्फी राम, जनक राम, डॉ० गिरीश कुमार, तमन्ने खान, मो० रुबैद, अकरम खान, दशरथ राम, मनमोहन कुमार, पप्पू राम, मनोहर राम, संजीत कुमार, अविनाश कुमार, रंजीत राम, साहेब कुमार एवं आदित्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरु रैदास जी के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने तथा समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। यह आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!