Explore

Search

September 23, 2026 1:26 am

कुंडल ग्राम में दिवंगत बिहारी प्रसाद सिंह के द्वादश पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

कुंडल ग्राम में दिवंगत बिहारी प्रसाद सिंह के द्वादश पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के कुंडल ग्राम में दिवंगत बिहारी प्रसाद सिंह के द्वादश अवसर पर श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं ग्रामीणों ने बिहारी बाबू के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चन्द्रमणि सिंह ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिहारी प्रसाद सिंह प्रखंड राजनीति का केंद्र रहे और कुंडल गांव के “चाणक्य” के रूप में उनकी विशेष पहचान थी। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे अधिकांश लोगों की आंखें नम दिखीं और उनके पैतृक आवास पर शोक का माहौल बना रहा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रखंड उप प्रमुख रिंकू सिंह, लड्डू सिंह, कमलेश प्रसाद सिंह, अमर सिंह, अरुण शेखर कुँवर, प्रदेश कांग्रेस नेता सिद्धार्थ क्षत्रीय बलबीर सिंह, चंद्र बली सिंह, नीरज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
द्वादश कार्यक्रम के अवसर पर महाभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, नेता और शुभचिंतक शामिल हुए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!