Bihar Police की बड़ी कार्रवाई – अवैध हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार
बेगूसराय जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुंगेर से बेगूसराय की ओर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन जांच अभियान शुरू किया।
वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 4 पिस्टल, 8 मैग्जीन, 1 मोटरसाइकिल और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 1. भारत कुमार एवं 2. श्रवण कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद हथियारों के स्रोत और संभावित आपराधिक साजिश की जांच की जा रही है।
बेगूसराय पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध हथियार और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Total Users : 10236693
Views Today : 4672