Explore

Search

February 26, 2026 5:23 am

Government Scheme + Rural Development :Samastipur: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सिंघिया में एक दिवसीय कार्यशाला, घर-घर कचरा उठाव पर जोर

 

Government Scheme + Rural Development :Samastipur: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सिंघिया में एक दिवसीय कार्यशाला, घर-घर कचरा उठाव पर जोर

Samastipur के Singhia प्रखंड कार्यालय में Lohia Swachh Bihar Abhiyan / Swachh Bharat Mission Gramin Phase-2 के तहत स्वच्छता कर्मियों का प्रशिक्षण। WPU संचालन और ₹30 उपभोक्ता शुल्क पर चर्चा।

सिंघिया प्रखंड में स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन

बिहार के Samastipur जिले के सिंघिया प्रखंड कार्यालय में Lohia Swachh Bihar Abhiyan / Swachh Bharat Mission Gramin फेज–2 के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने की, जबकि उन्मुखीकरण प्रखंड समन्वयक मो० सोहराब आलम द्वारा कराया गया।

घर-घर कचरा उठाव और WPU संचालन पर जोर
कार्यशाला में घर-घर से कचरा संग्रह, उसके वैज्ञानिक निपटान और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) को क्रियाशील बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही WPU में जैविक खाद निर्माण और उसकी बिक्री को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

₹30 उपभोक्ता शुल्क का प्रावधान

वार्ड स्तरीय स्वच्छता कर्मियों को प्रत्येक घर से ₹30 उपभोक्ता शुल्क संग्रह करने का निर्देश दिया गया।
संग्रहित राशि का 50% संबंधित कर्मी को दिया जाएगा
शेष 50% राशि ठेला एवं ई-रिक्शा की मरम्मत में खर्च होगी

पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की पहल

कार्यशाला में ग्राम पंचायत राज महरा, सालेपुर एवं निरपुर भरड़िया के स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर संतोष कुमार, गंगा प्रसाद यादव, आशा कुमारी, सुधीर कुमार यादव, कमलेश यादव, दशरथ यादव, किशन राम, शंभु कुमार, राम यादव, पवन सदा सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!