दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ चार गिरफ्तार, देसी पिस्टल-कट्टा बरामद
दरभंगा (बिहार): दरभंगा पुलिस ने बहेरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और पांच स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गश्ती के दौरान मिली सफलता
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 28.02.2026 की संध्या में बहेरा थाना के गश्ती पदाधिकारी पु.अ.नि. मिथिलेश राही को गुप्त सूचना मिली कि नवादा चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद हुआ।
मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर ग्राम घोघिया में छापेमारी कर दो और युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में मझौरा चौक के पास से एक अन्य युवक को भी देसी कट्टा और मोबाइल के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
सत्याम कुमार सहनी
सचिन कुमार सहनी
दो विधि विरुद्ध बालक
सभी आरोपी घोघिया, थाना बहेरा, जिला दरभंगा के निवासी बताए गए हैं।
बरामद सामान
एक देसी पिस्टल
एक देसी कट्टा
पांच स्मार्ट मोबाइल फोन
मामला दर्ज
अवैध हथियार रखने के आरोप में बहेरा थाना कांड संख्या 127/26 दिनांक 28.02.2026 के तहत धारा 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही






Total Users : 10067833
Views Today : 805