Singhia प्रखंड मुख्यालय में होली मिलन समारोह, पूर्व मुखिया ने कही बड़ी बात
बिहार के Samastipur जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित पंचायत समिति भवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद जहांगीरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह ने आयोजन को सराहनीय बताया।
उन्होंने प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू, उप प्रमुख रिंकू सिंह तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन सहित सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आपसी सौहार्द बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
Author: K k sanjay
Post Views: 219

Total Users : 10225375
Views Today : 2252