Explore

Search

July 28, 2026 12:19 am

कार छोड़ साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे जज, PM मोदी की अपील का असर

कार छोड़ साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे जज, PM मोदी की अपील का असर

बिहार के Aurangabad में प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील का असर अब न्यायपालिका में भी देखने को मिला। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश Rajiv Ranjan Kumar लग्जरी कार छोड़ साइकिल से सिविल कोर्ट पहुंचे। उनके साथ फैमिली कोर्ट के जज अरुण कुमार, पेशकार आत्मानंद राय और सुरक्षा में तैनात जवान भी साइकिल चलाते नजर आए।

करीब 500 मीटर की दूरी साइकिल से तय कर जब जज कोर्ट परिसर पहुंचे तो लोग हैरान रह गए। कोर्ट परिसर में कर्मचारियों, वकीलों और आम लोगों के बीच यह पहल चर्चा का विषय बनी रही। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने इस कदम को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और सादगी का संदेश बताया। हालांकि जज की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन इसे पीएम मोदी की हालिया अपील से जोड़कर देखा जा रहा है।

हाल ही में हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की थी। इसके बाद बिहार सरकार में भी मितव्ययिता को लेकर पहल शुरू हुई है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary समेत कई मंत्रियों ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है और सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!