बिहार में 118 पंचायत सचिवों को किया गया निलंबित
बिहार के मधुबनी जिले में जनगणना-2027 कार्य में लापरवाही और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले 118 पंचायत सचिवों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के तहत सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
डीएम ने कहा कि पंचायत सचिव ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ हैं और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, सात निश्चय योजना व जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी इन्हीं पर होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनहित और विकास कार्यों में लापरवाही करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: K k sanjay
Post Views: 137

Total Users : 10214773
Views Today : 3827