Explore

Search

September 16, 2026 12:20 am

सिंघिया से बड़ी खबर: सहायक शिक्षक पर एचएम ने मारपीट का आरोप लगाया 

सिंघिया से बड़ी खबर: सहायक शिक्षक पर एचएम ने मारपीट का आरोप लगाया

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-2 पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय राजघाट में प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के ही सहायक शिक्षक ने एचएम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

घायल प्रधानाध्यापक अमर किशोर बैठा इलाज कराने के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि विद्यालय के सहायक शिक्षक रतन लाल स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय का कार्य कर जनगणना ड्यूटी में जाना है, लेकिन बिना विद्यालय कार्य किए ही सुबह करीब 7 बजे चले गए। इसी बात को लेकर प्रस्थान पंजी में उल्लेख कर दिया गया।

एचएम का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सहायक शिक्षक ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा को दी गई। बीईओ ने थाना में लिखित आवेदन देने की सलाह दी।

वहीं सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पहले घायल एचएम को इलाज कराने की सलाह दी गई थी। अब आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!