सिंघिया से बड़ी खबर :लगमा में पूर्व मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि आमने-सामने
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर के दौरान मंगलवार को पूर्व मुखिया अरविंद सिंह और मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि शिविर स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगमा उत्तर में आयोजित शिविर में पूर्व मुखिया अरविंद सिंह ने गोपाल सिंह पर गैर-निर्वाचित व्यक्ति होकर मुखिया के कार्य में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी से करते हुए नाराजगी जताई।
वहीं मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह ने खुद को पंचायत का जागरूक एवं प्रबुद्ध नागरिक बताते हुए कहा कि पंचायत के विकास कार्यों को लेकर वे अधिकारियों के पास जाते रहते हैं। उन्होंने पूर्व मुखिया पर पंचायत में अनियमितता और “पंचायत को लूटने” का आरोप भी लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पंचायत कार्य का 15 वर्षों का अनुभव है, जबकि पूर्व मुखिया का अनुभव मात्र 10 वर्षों का है।
स्थिति को देखते हुए रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने पूर्व मुखिया से लिखित आवेदन देने को कहा। इस दौरान पूर्व मुखिया अरविंद सिंह ने लवकी पोखर में बिना नापी के लघु सिंचाई विभाग द्वारा अधूरा कार्य किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने नापी कराकर कार्य पूरा करवाने तथा फसल क्षति के रकवा में वृद्धि करवाने की मांग किया है






Total Users : 10098603
Views Today : 922