Explore

Search

July 26, 2026 7:02 am

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र गिरोह का पर्दाफाश, 3 शिक्षक गिरफ्तार

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र गिरोह का पर्दाफाश, 3 शिक्षक गिरफ्तार

मोतिहारी में फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र बनाकर बालिग अपराधियों को नाबालिग साबित करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग फर्जी स्कूल सर्टिफिकेट तैयार कर आरोपियों को किशोर न्याय अधिनियम का लाभ दिलाने की कोशिश करते थे।

मामला चिरैया थाना कांड संख्या 126/22 के अभियुक्त भोला कुमार उर्फ भोला साह से जुड़ा है। आरोपी को नाबालिग साबित करने के लिए किशोर न्याय परिषद में फर्जी प्रमाणपत्र पेश किए गए थे। दस्तावेजों पर संदेह होने के बाद परिषद की शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इस फर्जीवाड़े में सरकारी शिक्षक सुबोध कुमार पाठक समेत तीन शिक्षक शामिल थे। आरोपियों ने स्कूल रिकॉर्ड में उम्र कम दिखाकर अभियुक्त को नाबालिग साबित करने की साजिश रची थी, ताकि उसे जेल की जगह रिमांड होम भेजा जा सके।

पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है और पहले भी कई अपराधियों को फर्जी कागजात के जरिए नाबालिग बनाया गया होगा।

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संदिग्ध मामलों की भी समीक्षा की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!