Explore

Search

July 27, 2026 12:34 am

सिंघिया थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को लेकर फ्लैग मार्च

सिंघिया थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को लेकर फ्लैग मार्च

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आज बुधवार की संध्या पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के लीलहौल, गोरियारी, कर्पूरी चौक एवं भरिहर गांवों में किया गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने किया। फ्लैग मार्च के दौरान थाना अध्यक्ष ने विभिन्न चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव, संजय कुमार सिंह, एडिसन कुमार एवं अपर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। फ्लैग मार्च को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा देखा गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!