Explore

Search

June 10, 2026 7:05 pm

बिहार के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 12 से 15 जून के बीच मानसून देगा दस्तक

बिहार के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 12 से 15 जून के बीच मानसून देगा दस्तक

 

पटना/समस्तीपुर: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य में 12 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक देने की संभावना है। इसके पूर्व ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है और कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

मौसम विभाग ने बिहार के 32 जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर एवं पूर्वी बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान और गोपालगंज शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल और मधुबनी जिलों में भारी बारिश की विशेष संभावना है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा वज्रपात होने की भी आशंका है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं राजधानी पटना समेत बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, गया और जहानाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इधर, सीतामढ़ी जिले में आंधी-बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा भी सामने आया है, जहां तेज हवा के कारण एक फूस के मकान पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

रिपोर्ट: P News

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!