Explore

Search

June 19, 2026 4:02 pm

यूपी की बहू बनी बिहार में BPSC शिक्षिका, पति के आरोप से नौकरी पर मंडराया संकट

यूपी की बहू बनी बिहार में BPSC शिक्षिका, पति के आरोप से नौकरी पर मंडराया संकट

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कार्यरत एक BPSC शिक्षिका की नौकरी विवादों में घिर गई है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी प्रवीण कुमार विश्वकर्मा के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी बिंदु विश्वकर्मा ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-1) के दौरान खुद को अविवाहित बताकर गलत जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की।

जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार विश्वकर्मा और बिंदु विश्वकर्मा की शादी 2 दिसंबर 2022 को हुई थी। इसके बाद जुलाई 2023 में आयोजित BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिंदु का चयन हुआ और नवंबर 2023 में उनकी नियुक्ति मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय, दहटोला पहसौल में हुई।

पति और उनके परिवार का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद बिंदु ने अपने पति और ससुराल पक्ष से दूरी बना ली। वहीं, प्रवीण के बड़े भाई गुरु प्रसाद विश्वकर्मा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षिका ने विभाग को गुमराह कर नौकरी प्राप्त की है।

दूसरी ओर, बिंदु विश्वकर्मा ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वैवाहिक संबंधों को सुधारने का प्रयास किया गया था, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए वह अपना पक्ष अदालत में ही रखेंगी।

फिलहाल शिक्षा विभाग ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!