Explore

Search

September 14, 2026 7:31 pm

सिंघिया बीडीओ ने नवजात बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम शुभारंभ किया

सिंघिया बीडीओ ने नवजात बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम शुभारंभ किया

 

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में 28 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक विशेष पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरे प्रखंड में 106 टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। अभियान के सफल संचालन के लिए 38 पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, जो सभी टीमों के कार्यों की निगरानी करेंगे।

अभियान की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिंघिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन के द्वारा नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की गई। इस अवसर पर हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार प्रसून सीसीएच माधुरी कुमारी ,रमेश कुमार सिंह के अलावे अन्य कई कर्मी मौजूद रहे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अब भी पोलियो के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की खुराक देना बेहद आवश्यक है, ताकि देश को हमेशा पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं, चाहे बच्चे को पहले भी कई बार पोलियो की खुराक दी जा चुकी हो। हर बार दी जाने वाली खुराक बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत बनाती है।उन्होंने लोगों से अभियान में सहयोग करने तथा अपने आसपास के सभी छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से प्रभावित न हो सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!