जेंडर चेंज के बाद अनाया बांगर ने सुनाई आपबीती, मेडिकल जांच के दौरान बताया असहज अनुभव
मुंबई: जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनाया बांगर ने सरकारी मेडिकल जांच के दौरान हुए अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि कानूनी दस्तावेजों में पहचान दर्ज कराने की प्रक्रिया के तहत उन्हें मेडिकल पैनल के सामने पेश होना पड़ा, जहां कई तरह की चिकित्सीय जांच से गुजरना पड़ा।
अनाया के अनुसार, जांच के दौरान उन्हें अपने कपड़े हटाने के लिए कहा गया और कई डॉक्टरों की मौजूदगी में परीक्षण किया गया। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद कठिन बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी पहचान साबित करने के लिए बार-बार असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रांसजेंडर समुदाय की गरिमा, निजता और अधिकारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने अनाया का समर्थन करते हुए ऐसी प्रक्रियाओं को अधिक संवेदनशील और सम्मानजनक बनाने की मांग की है। ट्रांस एक्टिविस्ट सुशांत दिवगीकर सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अनाया के अनुभव पर दुख जताते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

Total Users : 10224328
Views Today : 4014