फुलहरा में स्कूल व पंचायत भवन के सामने जलजमाव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण की मांग
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत फुलहरा ग्राम पंचायत स्थित मध्य विद्यालय फुलहरा एवं पंचायत भवन के सामने मुख्य सड़क पर बने बड़े गड्ढों में वर्षा का पानी जमा हो जाने से स्कूली बच्चों, शिक्षकों और आम ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क समस्तीपुर जिले के फुलहरा को दरभंगा जिले के विरौल थाना क्षेत्र से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण लिंक मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी बदहाल स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई स्कूली बच्चे पानी से भरे गड्ढों में गिर चुके हैं, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीण मदन झा ने बताया कि इसी सड़क पर फिसलकर गिरने से उनका हाथ टूट गया था। वहीं छात्रों ने बताया कि प्रतिदिन स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है।आज गुरुवार को
ग्रामीण संजय झा सहित अन्य कई लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी तथा सांसद-विधायक इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब सड़क का नए सिरे से निर्माण कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।



Total Users : 10146617
Views Today : 9