विष्णुपुर डीहा के लाल ने फिर किया कमाल, नीट परीक्षा में शानदार सफलता से बढ़ाया समस्तीपुर का मान
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत विष्णुपुर डीहा गांव के प्रतिभाशाली छात्र प्रतीक कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर अपने गांव, प्रखंड और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतीक कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने इस वर्ष नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनरल कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2124 तथा ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 183 प्राप्त की है। साथ ही समस्तीपुर जिले में भी उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
प्रतीक की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और मेहनत व लगन से कोई भी छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
इस उपलब्धि पर अधिवक्ता रामानुज सिंह, शंभू लेखनी, पूर्व मुखिया बृजेंद्र सिंह उर्फ मुरारी सिंह, पूर्व मुखिया कामेश्वर पासवान, शिक्षक राम शोभित पासवान अवधेश सिंह मुकेश कुमार राजेश सिंह सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतीक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि विष्णुपुर डीहा गांव पहले भी कई प्रतिभाओं को जन्म दे चुका है। इसी गांव के स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के भौतिकी लेखक दुर्गा प्रसाद सिंह, आईएएस निरंजन कुमार सिंह, राष्ट्रपति सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक राम देव सिंह कलाकार तथा विश्व सुंदरी प्रतियोगिता के टॉप-10 तक पहुंचने वाली शिल्पा सिंह ने भी अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अब प्रतीक कुमार की सफलता ने इस गौरवशाली परंपरा में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है।



Total Users : 10155446
Views Today : 565