Explore

Search

August 5, 2026 4:26 pm

”पब्लिक नाराज है…नीतीश कुमार को वोट दिया, CM किसी और को बना दिया”, बांकीपुर में BJP की हार पर अनंत सिंह का बयान


पटनाः बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर में बीजेपी की बुरी हार हुई है। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह का भी बयान सामने आया है। अनंत सिंह ने कहा कि चुनाव में कोई भी नेता न जीतता है, न हारता है। जनता जिसको जिताती है, वो जीतता है। 

नीतीश होते तो ऐसा हाल नहीं होताः अनंत सिंह

राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पर अनंत सिंह ने कहा, “सभी तरफ नीतीश कुमार की यही चर्चा है कि हमने (जनता) उन्हें वोट दिया और उन्हें बीच में हटा दिया गया। इस बात में दम नहीं है। वो अपनी योजना से हटे हैं मगर जनता के बीच में चर्चा है कि उन्हें हटा दिया गया। अभी जहां भी चुनाव होगा, वहां यही हाल होगा। जनता में गुस्सा है कि हमनें मुख्यमंत्री किसे बनाया और उन्होंने किसको बना दिया। पब्लिक नाराज है कि हम लोग किसके नाम पर वोट देते हैं और बीच मे वो लोग बदला-बदली कर लेते हैं…”।

अनंत सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया था। पब्लिक के बीच चर्चा है कि उन्हें हटा दिया गया। इससे लोग नाराज हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से हटे थे। लेकिन जनता के बीच मैसेज गलत गया। 

गिरिराज सिंह बोले- विरोधी ज्यादा खुश न हों

वहीं, बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “हम नतीजों को स्वीकार करते हैं, लेकिन इससे किसी को बहुत ज़्यादा खुश नहीं होना चाहिए। 2009 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने उपचुनावों में 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हम 12 सीटें हार गए थे, लेकिन 2010 में हमने 89% स्ट्राइक रेट के साथ बिहार में जीत हासिल की थी। इसलिए, बहुत से लोगों को खुश नहीं होना चाहिए।”

प्रशांत किशोर ने दी बीजेपी को हराया

बता दें कि बांकीपुर में बीजेपी की करारी हार हुई है। उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के बड़े अंतर से अपनी पहली चुनावी जीत हासिल की। यह सीट 1995 से बीजेपी के पास थी और इस सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार चुनाव जीतते रहे। नितिन से पहले उनके पिता यहां से कई बार विधायक रहे।

इनपुट- एएनआई

ये भी पढ़ेंः ‘अहंकार के खिलाफ जनता ने वोट दिया’, बांकीपुर में मिली जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू

बांकीपुर में बीजेपी की हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, संसद भवन में हुई मुलाकात





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!