सिंघिया से बड़ी खबर,पिकअप की ठोकर लगने से एक महिला की मौ “त और एक पुरुष घायल
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंडल-1 पंचायत के मामूरपुर निमी गांव के समीप आज बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान सलहा गांव निवासी संतोष साफी की पत्नी रंजना देवी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजना देवी अपने पति के साथ बाइक से हसनपुर स्थित अपनी गोतनी से मिलने गई थीं, जहां हाल ही में प्रसव हुआ था। घर लौटने के दौरान मामूरपुर निमी के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रंजना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव एवं ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही फरार पिकअप वाहन और चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए जांच एवं छापेमारी की जा रही है।

Total Users : 10176121
Views Today : 4389