सिंघिया में खेत देखने गए किसान को सर्प काट लिया, डीएमसीएच रेफर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आज सोमवार को विष्णुपुर क्योटहर पंचायत के टेनूआ गांव में खेत में गए एक किसान को सर्प ने काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया।
पीड़ित की पहचान टेनूआ गांव निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि संजीव कुमार खेत में गए हुए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद एक सर्प ने उन्हें काट लिया। सर्प के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर सिंघिया पीएचसी पहुंचे।
पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. पुंग मोसेस ने मरीज की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए संजीव कुमार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया।
परिजन मरीज को लेकर डीएमसीएच के लिए रवाना हो गए। लगातार हो रही सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों से खेत और आसपास के इलाकों में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।बताते चले कि अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग सर्प दंश का शिकार हो चुका है और 6लोगो की जान जा चुका है

Total Users : 10179835
Views Today : 2829