Explore

Search

September 4, 2026 11:27 am

लिलहौल में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन, 22 जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

लिलहौल में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन, 22 जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लिलहौल पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सलहा मुसहरी में गुरुवार को श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार की उपस्थिति में किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र लोग शिविर में लिखित आवेदन दे सकते हैं। अधिकारियों ने करीब 22 जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।

ग्रामीणों को राशन कार्ड में नाम जोड़ने, बिजली एवं पानी की समस्या, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन देने की अपील की गई।

अधिकारियों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को एक स्थान पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में मुखिया राम प्रवेश साहू, बाल विकास परियोजना की एलएस सरिता कुमारी, कृषि समन्वयक कुंदन कुमार झा, पंचायत सचिव राजेश कुमार समेत कई अधिकारी, कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।बताते चले कि इस शिविर में बिजली पानी सड़क राशन कार्ड की समस्या का आवेदन आया

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!