*मोटर वाहन दावा वाद में न्यायालय के आदेश के आलोक में मृतक के आश्रित को 7.34 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान*
*दुर्घटना में मृतक डोमन साह की आश्रित सीता देवी को जिलाधिकारी ने सौंपा चेक*
दरभंगा, 23 सितंबर 2026 :-माननीय न्यायालय द्वारा मोटर वाहन दावा वाद में पारित आदेश के आलोक में वर्ष 2004 में बाढ़ राहत कार्य हेतु अधिग्रहित ट्रक से हुई दुर्घटना में मृतक डोमन साह की आश्रित सीता देवी को 7,34,428 रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने मृतक डोमन साह की आश्रित सीता देवी को उक्त राशि का चेक प्रदान किया।
यह भुगतान माननीय न्यायालय द्वारा मोटर वाहन दावा वाद में पारित आदेश के अनुपालन में किया गया है।
चेक प्राप्त करते हुए सीता देवी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत एवं सहायक निदेशक आपदा प्रबंधन श्री प्रणव राज उपस्थित थे।

Total Users : 10233361
Views Today : 3540