Explore

Search

September 25, 2026 4:22 pm

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुला 15 माह पुराना मामला, नाबालिग से अभद्र व्यवहार के आरोप में एक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुला 15 माह पुराना मामला, नाबालिग से अभद्र व्यवहार के आरोप में एक गिरफ्तार

 

समस्तीपुर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। समस्तीपुर पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की शाम सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस की नजर वायरल वीडियो पर पड़ी।

वीडियो की तकनीकी जांच के आधार पर घटनास्थल की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव से मोरवा जाने वाली सड़क के रूप में हुई। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही पीड़िता को नाबालिग बताया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 14 अगस्त 2025 की है। मामले में पुलिस के बयान पर मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या 159/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि वीडियो में शामिल चार आरोपियों की पहचान की गई है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सहनी, पिता शंकर सहनी, निवासी लाटबसेपुरा, थाना मुसरीघरारी, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई जारी है।

समस्तीपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता से संबंधित वीडियो या पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर न करें। पुलिस के अनुसार, ऐसे कंटेंट को साझा करने से पीड़िता की पहचान उजागर हो सकती है और यह कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!