Explore

Search

October 8, 2026 9:16 am

सिंघिया में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान

सिंघिया में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी विवेक रंजन की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में जमा गंदगी की साफ-सफाई की गई। बीडीओ विवेक रंजन ने स्वयं झाड़ू लगाकर प्रखंडवासियों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया।

प्रखंड समन्वयक ने बताया कि सरकार की ओर से 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की जा रही है।

बीडीओ विवेक रंजन ने सभी कर्मियों एवं आम लोगों से आगामी दुर्गा पूजा और छठ पर्व को देखते हुए पूजा स्थलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई में श्रमदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमन कुमार सिंह, संतोष कुमार, गंगा प्रसाद यादव सहित विभिन्न पंचायतों के पर्यवेक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!