Explore

Search

October 8, 2026 11:05 am

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा स्थित अपने घर पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनका निधन हो गया।
अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, नाना पाटेकर को सुबह करीब 5:20 बजे गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी।
नाना पाटेकर ने कई दशकों तक हिंदी और मराठी सिनेमा में शानदार अभिनय किया। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’, ‘राजनीति’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार किरदारों ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई।
उन्हें अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे। साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। फिल्मों के अलावा वह सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!