रसोईया अनीता देवी के निधन से विद्यालय में शोक, परिजनों को दी गई सहायता
शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के प्राथमिक विद्यालय डुमरा मोहन में कार्यरत रसोईया अनीता देवी (46) का बुधवार की रात अचानक निधन हो गया। वह स्व. विष्णुदेव मंडल की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अनीता देवी के निधन से विद्यालय परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय डुमरा मोहन परिसर में एचएम सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें शिक्षक अवधेश कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, उषा कुमारी, रंजू कुमारी, निर्मला कुमारी, राजीव कुमार सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। एचएम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अनीता देवी के विद्यालय के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इसके बाद एचएम सहित विद्यालय के शिक्षक उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। पंचायत की मुखिया सुनैना देवी एवं मुखिया पुत्र सह समाजसेवी संतोष सिंह ने मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने भी अनीता देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। रसोईया के निधन पर बीईओ रामजन्म सिंह, एचएम बालमुकुंद सिंह, मदन कुमार, प्रदीप कुमार, प्रमोद पासवान, प्रकाश कुमार, अवधेश चौधरी, मोहम्मद अब्दुल्ला, सरिता कुमारी, मोहम्मद जैनुद्दीन, राजकुमार राय, मृत्युंजय सिंह, सत्यनारायण आर्य, हीरानंद झा, नीलू कुमारी, संतोष कुमार, शांति भूषण, उमेश प्रसाद राय, बिहारी दास, देवानंद कामद, अरुण पासवान, रामनाथ पंडित, सुदर्शन प्रसाद एवं दिलीप ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की। अनीता देवी अपने पीछे पुत्र नीरज कुमार, पुत्री रीना देवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। उनके निधन से परिवार और आसपास के लोगों में गम का माहौल है।

Total Users : 10257998
Views Today : 1126