Explore

Search

October 9, 2026 4:27 am

दानापुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹20 हजार रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दानापुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹20 हजार रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना/दानापुर: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दानापुर स्थित अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय के निम्नवर्गीय लिपिक विजय कुमार को ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के निसरपुरा-अमरपुरा निवासी राजेंद्र प्रसाद ने अपने जीपीएफ से करीब ₹6 लाख के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की थी। शिकायत के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई।
इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक आसिफ इकबाल मेंहदी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा गया। जैसे ही विजय कुमार ने ₹20 हजार रिश्वत की राशि ली, निगरानी टीम ने उसे एम्स गोलंबर के पास एक पान दुकान से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आवश्यक पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी विजय कुमार को विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!