Explore

Search

November 3, 2026 5:09 pm

कुंडल-1 पंचायत में छठ घाट का बीडीओ विवेक रंजन ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

कुंडल-1 पंचायत में छठ घाट का बीडीओ विवेक रंजन ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल-1 पंचायत में आज मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर छठ पूजा को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए घाटों पर बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बीडीओ विवेक रंजन ने आमलोगों एवं छठ व्रतियों से अपील करते हुए कहा कि नदी या तालाब के अधिक गहरे पानी में जाने से बचें और बैरिकेडिंग के अंदर ही रहकर छठ पूजा करें। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।

इस मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) जितेंद्र कुमार, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, मुखिया चंद्रमणि सिंह उर्फ कारू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!