राजकीय डिग्री कॉलेज सिंघिया में मनाई गई महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह की जयंती, उनके योगदान को किया गया याद
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके बहुआयामी व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान तथा शिक्षा, साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उनकी भूमिका को याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभाग के डॉ. अंकलेश कुमार ने की। उन्होंने मिथिला के सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह के महत्त्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के संयोजक मिलन कुमार, सह-संयोजक नवनीत कुमार, कल्याणी कुमारी एवं हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक अवधेश कुमार ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने शिक्षा, साहित्य, कला एवं मैथिली लोकसाहित्य के संरक्षण में उनके योगदान को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अपूर्वा कृति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुमारी मनीषा ने किया। इस अवसर पर अन्वेषा कुमारी, कीर्तिमा सिंह, प्रतीक दीप सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सत्येन कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी आयोजकों एवं सहभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को महापुरुषों के योगदान और क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Total Users : 10363860
Views Today : 1597