Explore

Search

November 29, 2026 8:06 am

सिंघिया में कायाकल्प अभियान को लेकर BDO सख्त, 6 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

सिंघिया में कायाकल्प अभियान को लेकर BDO सख्त, 6 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं का काम शुरू नहीं होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने 6 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

जारी पत्र के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बसुआ हरिजन टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोडिहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टारा प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवलासी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का के प्रधानाध्यापकों से जवाब मांगा गया है।

BDO ने पत्र में कहा है कि कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विद्यालयों में कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इसे विभागीय कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही माना गया है।

पत्र में सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि 30 नवंबर 2026 से पहले कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्य शुरू होने से पहले और कार्य पूर्ण होने के बाद की तस्वीरों सहित स्पष्ट साक्ष्य के साथ 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराएं।

BDO की इस कार्रवाई से विद्यालयों में कायाकल्प अभियान के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!