Explore

Search

November 27, 2026 9:57 pm

समस्तीपुर मंडल कारा में देर रात जिलाधिकारी और एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी, दो घंटे तक चली सघन तलाशी; नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

समस्तीपुर मंडल कारा में देर रात जिलाधिकारी और एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी, दो घंटे तक चली सघन तलाशी; नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

 

समस्तीपुर: जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के नेतृत्व में 26/27 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि को मंडल कारा समस्तीपुर में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, सदर-02, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), समस्तीपुर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहित अन्य आठ थानाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए।

छापेमारी के दौरान जेल के प्रत्येक ब्लॉक, सभी वार्डों तथा जेल अस्पताल की सघन तलाशी ली गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने करीब दो घंटे तक जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की।

हालांकि, लगभग दो घंटे तक चली इस सघन छापेमारी के दौरान मंडल कारा से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

इस अभियान के जरिए जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त कार्रवाई से जेल प्रशासन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता का संदेश दिया गया।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!