Explore

Search

November 27, 2026 9:57 pm

दलसिंहसराय उपकारा में देर रात पुलिस की छापेमारी, दो घंटे तक चली सघन तलाशी; नहीं मिली कोई आपत्तिजनक

दलसिंहसराय उपकारा में देर रात पुलिस की छापेमारी, दो घंटे तक चली सघन तलाशी; नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

 

समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) समस्तीपुर के नेतृत्व में 26/27 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि को उपकारा दलसिंहसराय में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सहित विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए।

छापेमारी के दौरान जेल के सभी ब्लॉकों, उनमें स्थित वार्डों तथा जेल अस्पताल की सघन तलाशी ली गई। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस टीम ने जेल के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की।

हालांकि, सघन तलाशी के बावजूद जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण जांच अभियान माना जा रहा है।

 

 

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!