Explore

Search

November 27, 2026 9:57 pm

विशिष्ट शिक्षक विवेकानंद चौधरी को समारोहपूर्वक दी गई विदाई, पाग-चादर व माला पहनाकर किया सम्मानित

विशिष्ट शिक्षक विवेकानंद चौधरी को समारोहपूर्वक दी गई विदाई, पाग-चादर व माला पहनाकर किया सम्मानित

 

शिवाजीनगर

 

प्रखंड अंतर्गत भटौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पुरन्दाही में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक विवेकानंद चौधरी के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्यकाल, शैक्षणिक योगदान और विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधान शिक्षिका नीलू कुमारी ने किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह ने की, जबकि संचालन प्रधान शिक्षक उमेश प्रसाद राय ने किया। बताया गया कि विशिष्ट शिक्षक विवेकानंद चौधरी का स्थानांतरण सरप्लस शिक्षक के रूप में सिंघिया प्रखंड के मध्य विद्यालय हरदिया में किया गया है। उनके स्थानांतरण की सूचना के बाद विद्यालय परिवार की ओर से उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से विवेकानंद चौधरी को पाग, चादर एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक का स्थानांतरण सरकारी सेवा का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन लंबे समय तक साथ काम करने वाले सहकर्मी से बिछड़ना भावुक कर देने वाला क्षण होता है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं विद्यालय की गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें विद्यालय परिवार के लिए हमेशा स्मरणीय रहेंगी। वहीं सम्मान से अभिभूत विवेकानंद चौधरी ने विद्यालय परिवार एवं उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल बदल सकता है, लेकिन सहकर्मियों के साथ बने आत्मीय संबंध हमेशा कायम रहते हैं। उन्होंने नए विद्यालय में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

मौके पर एचएम अवधेश कुमार सिंह, शिक्षक संतोष कुमार, अमित कुमार मिश्रा, मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह, पारस नाथ महाराज, संजीत कुमार शर्मा, संजीव कुमार सिंह, आकांक्षा तिवारी, प्रीति गौतम, गोपाल चौधरी, प्रमिला देवी, राजकुमार मुखिया, संजीव कुमार, रजनीकांत सहित अन्य थे। समारोह का समापन भावुक माहौल में शुभकामनाओं एवं आपसी सद्भाव के साथ हुआ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!