Explore

Search

November 29, 2026 8:06 am

सिंघिया में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, BDO की अध्यक्षता में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की हुई बैठक

सिंघिया में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, BDO की अध्यक्षता में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की हुई बैठक

आज दिनांक 28/11/2026 (शनिवार) को पंचायत समिति भवन सिंघिया में जनगणना 2027 को लेकर सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में वस्तुत: वैसे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को बुलाया गया है जिसके गणना ब्लॉक ( EB ) में जनसंख्या 800 से अधिक है।800 से अधिक जनसंख्या वाले गणना ब्लॉक को उप गणना ब्लॉक (Sub EB) बनाया जाना है जिससे सभी प्रगणकों को एवं पर्यवेक्षको को जनगणना के उद्देश्य से समान जनसंख्या का वितरण हो सके। सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को यह भी ध्यान रखना है की मूल गणना ब्लॉक (EB) के बाहरी सीमा में कोई परिवर्तन किए हुए उक्त गणना ब्लॉक ( EB )के परिधि के अंदर ही उप गणना ब्लॉक (Sub EB) पर निर्माण किया जाना है। मूल गणना ब्लॉक (EB) एवं उप गणना ब्लॉक (Sub EB) का स्पष्ट सीमा निर्धारण किया जाना आवश्यक है। यह भी स्पष्ट किया गया कि जनगणना 2027 के तहत जनसंख्या का गणना 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाना है। साथ ही पुनरीक्षण दौर अर्थात रिविजनल राउंड 01 मार्च 2027 से 05 मार्च 2027 तक होगा। स्व गणना (self enumeration)10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!