Explore

Search

October 9, 2026 3:40 am

गयाजी के धनगाई जंगल में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, 92 कारतूस समेत 4 हथियार मिले

गयाजी के धनगाई जंगल में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद, 92 कारतूस समेत 4 हथियार मिले

गयाजी (बिहार): बिहार के गयाजी जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। धनगाई थाना क्षेत्र के तिलेटांड़ से हिसीर जाने वाले जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में 92 कारतूस समेत चार हथियार, एक मैगजीन और वॉकी-टॉकी बरामद हुए हैं।

एसएसबी और पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

एसएसबी की 29वीं वाहिनी और धनगाई पुलिस को सूचना मिली थी कि घने जंगल में जमीन के अंदर हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान एक स्थान की खुदाई करने पर प्लास्टिक में पैक हथियार बरामद हुए।

कार्बाइन, कट्टा और देसी राइफल बरामद

सुरक्षा बलों के अनुसार, बरामद हथियारों में एक 9 एमएम कार्बाइन, एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल और एक देसी राइफल शामिल है। इसके अलावा 92 कारतूस, एक मैगजीन और एक वॉकी-टॉकी भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि इन हथियारों को पहले नक्सलियों ने जंगल में छिपाकर रखा था।

उप कमांडेंट रवि भूषण के नेतृत्व में कार्रवाई

यह अभियान एसएसबी 29वीं वाहिनी के उप कमांडेंट रवि भूषण के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में धनगाई कैंप के सहायक कमांडेंट सनोज कुमार, धनगाई थानाध्यक्ष श्रवण राम और एसएसबी व पुलिस के जवान शामिल रहे।

हथियारों की बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। इस कार्रवाई को नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!