Explore

Search

September 22, 2026 1:18 am

स्पेशल प्रैक्टिकल परीक्षा की घोषणा: छूटे छात्रों को 14 से 16 फरवरी तक अंतिम मौका

स्पेशल प्रैक्टिकल परीक्षा की घोषणा: छूटे छात्रों को 14 से 16 फरवरी तक अंतिम मौका

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर द्वारा स्नातक प्रथम खंड एवं द्वितीय खंड (पूर्ववर्ती छात्र) सत्र 2022–25 एवं 2021–24 के उन विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की गई है, जिनकी प्रायोगिक परीक्षा किसी कारणवश छूट गई थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह स्पेशल प्रैक्टिकल परीक्षा 14 फरवरी से 16 फरवरी तक जिलावार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जाएगी। सभी संबंधित छात्रों से अपील की गई है कि वे तय तिथि पर अपने-अपने कॉलेज में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से प्रैक्टिकल परीक्षा दें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है। यदि कोई छात्र इस विशेष प्रैक्टिकल परीक्षा में भी शामिल नहीं होता है, तो उसे आगे कोई अतिरिक्त मौका प्रदान नहीं किया जाएगा।
इस सूचना के बाद दरभंगा समेत विभिन्न जिलों के छात्रों में हलचल तेज हो गई है और वे परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!