Explore

Search

September 12, 2026 12:49 pm

हसनपुर में करोड़ों की अष्टधातु मूर्ति चोरी, इलाके में सनसनी

हसनपुर में करोड़ों की अष्टधातु मूर्ति चोरी, इलाके में सनसनी

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवधा ग्राम के वार्ड संख्या–5 स्थित पुरानी पोखर के पास बनी छोटी ठाकुरवाड़ी से अष्टधातु की एक बेशकीमती मूर्ति चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
ग्रामीणों के अनुसार चोरी हुई मूर्ति अष्टधातु से निर्मित थी, जिसकी कीमत लगभग करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। यह मूर्ति वर्षों पुरानी थी और स्थानीय लोगों की गहरी आस्था से जुड़ी हुई थी। सुबह जब ग्रामीण पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे, तो मूर्ति गायब देख सभी स्तब्ध रह गए।
घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना की पुलिस पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सतर्क कर दिया गया है।
फिलहाल इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मूर्ति बरामद करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!