Explore

Search

July 29, 2026 5:35 am

समस्तीपुर में परिवार पर हमला और जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार

समस्तीपुर में परिवार पर हमला और जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत के वार्ड संख्या-09 से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित परिवार के मुखिया विनोद पासवान ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर बताया कि 7 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:20 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर पर आकर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से मारपीट की, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों द्वारा लगातार गाली-गलौज की गई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घायल लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में कराया गया।
पीड़ित ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!