सिंघिया में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यों की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार बीडीओ ने ग्राम पंचायत राज महरा, नीरपुर भरड़िया, सालेपुर, जहांगीरपुर एवं माहे पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके।
इसके अलावा उन्होंने उन पंचायतों का भी भ्रमण किया जहां पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के क्रम में ग्राम पंचायत राज बंगरहट्टा, विष्णुपुर डीहा, विष्णुपुर क्योटहर एवं कुंडल-2 पंचायत का दौरा किया गया। इन पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्णतः की स्थिति में है
बीडीओ विवेक रंजन ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया






Total Users : 10101919
Views Today : 2496