Explore

Search

May 1, 2026 5:33 pm

STF और सिवान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी साजिश नाकाम, 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

STF और सिवान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी साजिश नाकाम, 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

 

बिहार में संगठित अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहार STF और सिवान जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक बड़े अपराध की योजना को विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने महाराजगंज थाना क्षेत्र से तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी

1. रंजन कुमार गिरी

2. गोलू कुमार सिंह

3. दीपांशु कुमार सिंह उर्फ रॉकी सिंह
— तीनों निवासी: रुकुन्दीपुर, थाना दरौंदा, जिला सिवान

छापामारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, प्रतिबंधित मादक पदार्थ और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए।

बरामदगी

पिस्टल – 01

देशी कट्टा – 01

कारतूस – 04

मोबाइल फोन – 03

चाकू – 01

गांजा – 02 किलोग्राम

हत्या और रंगदारी की बड़ी साजिश का खुलासा

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे एक संगठित अपराध गिरोह का हिस्सा हैं और गिरोह के सरगना राहुल सिंह के निर्देश पर काम कर रहे थे।
ये अपराधी—

हत्या की योजना

रंगदारी वसूली

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार

और संगठित अपराधों को अंजाम देने में शामिल थे।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे महाराजगंज रेलवे स्टेशन स्थित आदित्य होटल के संचालक से ₹2 लाख की रंगदारी मांग रहे थे। भुगतान न मिलने पर वे उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।
कांड दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

इस पूरे प्रकरण को लेकर महाराजगंज थाना कांड संख्या–557/25 दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी रखे हुए है।

बिहार पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़े अपराध को रोकते हुए संगठित अपराध गिरोह की कमर तोड़ने का काम किया है।
पी न्यूज | सिवान से स्पेशल रिपोर्ट

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!